SK नर्सरी हाउस बीकानेर में बकायन (महानीम) होलसेल दर पर मिलता है। बकेन का वृक्ष नीम के वृक्ष की तरह 9-12 मीटर ऊंचे होते हैं। बकायन एक प्रकार का जड़ी-बूटी वाला प्लांट है । इस वृक्ष के सभी हिस्से का प्रयोग विभिन्न प्रकार के औषधीय फ़ायदे के लिए होते हैं।
बकायन (Melia azedarach) नीम की जाति का एक पेड़ है। बकायन/बकेन भारत में प्रायः सभी प्रान्तों में पाया जाता है। नीम से छोटा एवं अचिरस्थाई होता है। इसके पत्ते कड़वे नीम के समान तथा आकार में कुछ बड़े होते हैं। बकाइन की लकड़ी इमारती कामों के लिए बहुत उपयोगी होता है। यह छायादार पेड़ होता है। इसके फल भी कड़वे नीम के फल के समान होते हैं। इसको महानिम्ब भी कहते हैं। यह एक औषधीय पेड़ है। आयुर्वेद में बकायन का बहुत महत्त्व है। .
बकायन (मेलिया अज़ेदारच) तेजी से बढ़ने के लिए जाना जाता है। इसे संस्कृत में महानिम्बा के नाम से जाना जाता है और इसका उपयोग विभिन्न रोगों के इलाज के लिए किया जाता है। बकायन के पेड़ के पत्ते, छाल, जड़ और बीज औषधीय प्रयोजनों के लिए उपयोग किए जाते हैं।
इसको कई नामों से जाना जाता है जैसे हिन्दी- बकायन, बूकाइन, ग्रेटीम, बकेन
संस्कृत- महानिंब, केशमुष्टी, रम्यक, विषुष्टिका
अंग्रेजी-Persian lilac (पर्सियन लिलेक), बीड ट्री (Bead tree)
उत्तराखंड- बेतैन (Betain), डेन्कना (Denkna)
गुजराती- बकानलिम्बडो (Bakanlimbado)
तमिल- मलाइवेम्पु (Malaivempu), मलाइवेप्पम (Malaiveppam)
बंगाली- घोड़ानिम (Ghoranim), महानिम (Mahanim)
नेपाली- बकैनु (Bakenu), बकाइनो (Bakaino)
पंजाबी- द्रेक (Drek), चेन (Chen)
मराठी- विलायती निम्ब (Vilayati nimb), बकाणानिम्ब (Bakananimb)
अरबी- बन (Ban), हाबुलबन (Habulban)
फारसी- अजाडेड्रचता (Azadedarachta), बकेन (Bakaen)।
यह कई उपयोगों वाला एक सजावटी पेड़ है। इसमें महत्वपूर्ण औषधीय गुण हैं ।
इस पेड़ का उपयोग आयुर्वेदिक औषधियां बनाने में किया जाता है। बीज बहुत ज्यादा कड़वे (जहरीले) होते हैं इसलिए बहुत कम मात्रा में या विशेषज्ञ की सलाह से ही उपयोग किए जाते हैं।